आजकल लोग शादी के लिए ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर अपना जीवनसाथी खोज रहे हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल, गलत जानकारी और पहचान छिपाकर अकाउंट बना रहे हैं जिससे लोगों को कई बड़े फ्रॉड का सामना करना पड़ रहा है। अब इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Matrimony.com और Bharat Matrimony ने अपने यूजर्स के लिए Aadhaar Authentication प्रोसेस शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए वेरीफाई कर सकेंगे। इस कदम का मकसद फर्जी प्रोफाइल कम करना और शादी के लिए सही व्यक्ति खोजने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
Aadhaar Authentication का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्लेटफॉर्म पर हर यूजर की प्रोफाइल की पहचान को वेरीफाई किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को यह भरोसा मिलेगा कि सामने वाला व्यक्ति वास्तव में वही है, जिसकी जानकारी प्रोफाइल में दी गई है। इसके अलावा फर्जी अकाउंट्स और नकली पहचान के मामलों में भी कमी आ सकती है। इससे लोगों को रिश्तों की तलाश के दौरान ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा।
कई बार लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गलत फोटो, नकली नाम या गलत प्रोफेशन की जानकारी देकर प्रोफाइल बना लेते हैं। ऐसे मामलों में दूसरे यूजर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। Aadhaar वेरिफिकेशन लागू होने के बाद ऐसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकेगा। आधार लिंक होने से प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रोफाइल्स पर विश्वास करना आसान होगा और इसके साथ ही यूजर्स का भरोसा भी मजबूत होगा।
जब भी Aadhaar Authentication की बात होती है, तो लोगों के मन में डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते हैं। ऐसे मामलों में UIDAI के तय नियमों का पालन करना जरूरी होता है। कई लोग गलत पहचान के साथ अकाउंट बनाकर दूसरों को गुमराह और बड़े फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। Aadhaar Verification के जरिए ऐसी एक्टिविटी को कम करने में मदद मिल सकती है।
ऐसे में अगर Aadhaar Authentication लागू होता है, तो यूजर्स को रिश्ते तलाशने के दौरान ज्यादा भरोसेमंद प्रोफाइल्स देखने को मिलेंगी। इससे गलत जानकारी और धोखाधड़ी के जोखिम कम हो सकते हैं। साथ ही दूल्हा और दुल्हन के परिवारों को भी यह विश्वास मिलेगा कि वे जिन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, उनकी पहचान पहले से वेरीफाई है।
हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play