उद्धव ठाकरे को 6 सांसदों ने कैसे दे दिया झटका? बगावत की पूरी टाइमलाइन – AajTak

Feedback
शिवसेना (UBT) में संभावित बगावत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक प्रस्ताव सौंपकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ जाने की इच्छा जताई है. इसके लिए पिछले दो दिनों में पर्दे के पीछे लगातार बैठकों और आवाजाही का दौर चला.
सूत्रों के मुताबिक, 16 जून को सबसे पहले नागेश पाटिल अष्टिकार देर रात करीब 1:30 बजे निजी विमान से नांदेड़ से दिल्ली पहुंचे. इसी दिन संजय देशमुख और संजय बंदू जाधव भी अलग निजी विमान से नांदेड़ से दिल्ली आए. 
वहीं, भाऊसाहब वाघचूरे हैदराबाद से प्राइवेट जेट के जरिए दिल्ली पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, संजय दीना पाटिल और विधायक प्रताप सरनायक भी 16 जून की रात दिल्ली पहुंचे. 
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई से रवाना होकर जयपुर के रास्ते 17 जून की सुबह करीब 3 बजे दिल्ली पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, ओमराजे निंबालकर और श्रीकांत शिंदे भी पुणे से दिल्ली पहुंचे और सुबह करीब 4:30 बजे राजधानी में मौजूद थे. दिल्ली पहुंचने के बाद बागी सांसदों को नोएडा के एक होटल में ठहराया गया.
17 जून की सुबह घटनाक्रम ने तेजी पकड़ी. सूत्रों के मुताबिक, सुबह 7 बजे श्रीकांत शिंदे और ओमराजे निंबालकर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. इसके बाद सुबह 10:20 बजे ओमराजे निंबालकर समेत पांच अन्य सांसदों ने भी स्पीकर से मुलाकात की.
सूत्रों का दावा है कि छह सांसदों की तरफ से हस्ताक्षरित एक प्रस्ताव स्पीकर को सौंपा गया. इस पत्र में कथित तौर पर कहा गया है कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है और कुछ सीनियर नेता शिवसेना (UBT) का कांग्रेस में विलय कराना चाहते हैं. इसी वजह से वे पार्टी छोड़ रहे हैं और शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होना चाहते हैं. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी संसदीय पहचान शिंदे गुट की शिवसेना के रूप में दर्ज करने की भी गुजारिश की है.
यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा पत्र: शिंदे गुट में विलय करेंगे शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद!
मुलाकात के बाद सांसद अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना हो गए. सूत्रों के मुताबिक, नागेश अष्टिकार चेन्नई होते हुए तिरुपति दर्शन के लिए गए. भाऊसाहब वाघचूरे वाराणसी रवाना हुए. संजय देशमुख और संजय जाधव अयोध्या पहुंचे, जबकि संजय दीना पाटिल मुंबई और ओमराजे निंबालकर पुणे चले गए.
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) से अलग होने वाले ये 6 सांसद 20 जून को एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान वे पूरे घटनाक्रम का ब्योरा पब्लिक कर सकते हैं और यह भी बता सकते हैं कि उन्होंने स्पीकर से मुलाकात क्यों की और पार्टी छोड़ने का फैसला किन वजहों से लिया.
हालांकि, इन दावों को लेकर अभी तक संबंधित सांसदों या शिवसेना (UBT) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News