गढ़वा, प्रतिनिधि। अगले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी बड़े उत्साह के साथ फुटबॉल स्टेडियम गर्ल्स स्कूल के पास प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 तक प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास के साथ किया जा रहा है। उक्त अवसर पर पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर योग विस्तारित सुशील केसरी, राज्य मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी संतोष चौबे, संगठन मंत्री प्रदीप केसरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। उसमें मधु केसरी, संध्या केसरी, देवंती देवी, किरण गुप्ता, विभा प्रकाश, कमल केसरी, अनुज केसरी, योगेंद्र सोनी, रमेश सोनी, सुरेंद्र केसरी, जयप्रकाश केसरी, दिलीप शर्मा, पूनम चंद कांन्सकार , विष्णु रावत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विजय सोनी, रामाधार सिंह, राम प्रवेश कुशवाहा, सूर्य देव दुबे, संतोष मेहता, अरविंद कुमार मिश्रा, अमर कुमार कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त अवसर पर सुशील ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फोर हेल्दी एजेज है अर्थात बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए योग। वास्तव में योग समस्त विकारों को दूर करने में सक्षम है। यह हमारी प्राचीन विद्या है। आज इस पर काफी रिसर्च हुए हैं। अनुलोम विलोम, प्राणायाम एवं कपालभाति ने लाखों लोगों का जीवन बदल दिया है。
रासबिहारी ने बताया कि योग केवल शरीर को ही स्वस्थ नहीं करता, बल्कि हमारे चित्त की वृत्तियों का समन करता है। हम सभी मिलकर अपने जीवन में योग को अपनावें। शुक्रवार को प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक फुटबॉल स्टेडियम में योगाभ्यास होगा। उसके बाद एक प्रभात फेरी लोगों की जागरुकता के लिए निकली जाएगी। प्रभातफेरी फुटबॉल स्टेडियम से चलकर मझिआंव मोड़ तक जाएगी। आप भी अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन का आनंद लें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play