अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी तेज रफ्तार और धारदार गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने साफ कहा है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है। पहले दो मुकाबलों में छह विकेट चटकाने वाले गुरनूर का मानना है कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक अभी और बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं। इकाना स्टेडियम में दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में गुरनूर ने कहा कि मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूँ, लेकिन संतुष्ट नहीं। मुझे लगता है कि मैं इससे भी ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी कर सकता हूँ। आगे आने वाले मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
गुरनूर ने बताया कि नई गेंद से आउटस्विंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब गेंद स्विंग करती है तो किसी भी बल्लेबाज के लिए उसे खेलना आसान नहीं होता। वहीं परिस्थितियां बदलने पर वह अपनी लेंथ में बदलाव कर बल्लेबाजों को चकमा देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में डेथ ओवरों की भूमिका बेहद अहम हो गई है, इसलिए वह लगातार यॉर्कर और डेथ बॉलिंग पर काम कर रहे हैं।
आईपीएल में मिले अनुभव को लेकर गुरनूर ने कहा कि हर खिलाड़ी की तरह वह भी खेलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मौका न मिलने वह निराश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैंने ड्रेसिंग रूम में बैठकर अनुभवी खिलाड़ियों को करीब से देखा और उनसे काफी कुछ सीखा। मेरे लिए वह समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने का मौका था।
रणजी ट्रॉफी से इंडिया-ए और फिर भारतीय टीम तक के सफर को याद करते हुए गुरनूर ने कहा कि इंडिया-ए का बुलावा उनके करियर का बड़ा मोड़ था। उन्होंने वहां भी अपनी स्वाभाविक तेज और आक्रामक गेंदबाजी जारी रखी। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से लगातार बातचीत ने भी उनके खेल को निखारने में मदद की।
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने गुरनूर को 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि दो सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा। आज वही धैर्य और मेहनत भारतीय टीम में उनकी सफलता की मजबूत नींव बन रही है। इकाना में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी घातक गेंदबाजी ने यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को एक और तेजतर्रार पेसर मिल गया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play