रांची, विशेष संवाददाता। वित्तीय संकट से जूझ रही एचईसी को लेकर हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने दावा किया है कि संस्थान अभी बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कामगारों में उत्पादन बढ़ाने की नई ऊर्जा दिखाई दे रही है और इसी का परिणाम है कि इस वर्ष अप्रैल-मई के दौरान उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
लीलाधर सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 के अप्रैल और मई माह में एचईसी के तीनों प्लांट एफएफपी, एचएमबीपी और एचएमटीपी को मिलाकर कुल उत्पादन एवं मशीन बिक्री 5.89 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह बढ़कर 10.01 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस तरह एक वर्ष में उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अप्रैल माह में 2.80 करोड़ रुपये और मई माह में 3.09 करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ था। वहीं वर्ष 2026 में अप्रैल का उत्पादन 3.33 करोड़ रुपये तथा मई का उत्पादन बढ़कर 6.68 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। उनके अनुसार दोनों वर्षों में एफएफपी और एचएमटीपी प्लांट में उत्पादन शून्य रहा, जबकि पूरा उत्पादन एचएमबीपी प्लांट से हुआ।
उन्होंने कहा कि एचईसी को बचाने की सबसे बड़ी ताकत उसके कामगार हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता से ही संस्थान दोबारा मजबूती हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि एचईसी वर्षों से हजारों परिवारों की आजीविका का आधार रहा है और भविष्य में भी इसकी भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play