लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
केजीएमयू में हेपेटाइटिस वायरल लोड जांच को लेकर मरीजों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। करीब डेढ़ माह तक जांच किट उपलब्ध न होने से जांच प्रभावित रही। संस्थान ने अपने स्तर से किट की व्यवस्था कर अब सीमित स्तर पर जांच शुरू कराई है, लेकिन सभी विभाग से सैंपल कलेक्शन अभी शुरू नहीं हो सका है।
मौजूदा समय में गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग के माध्यम से लिखी गई जांच पर ही सैंपल लिए जा रहे हैं। यह जांच पूरी तरह से मुफ्त है। ओपीडी और अन्य विभागों से सैंपल लेने की प्रक्रिया काफी धीमी है। ऐसे में कई मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
केजीएमयू में रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों की वायरल लोड जांच लिखी जाती है। नोडल सेंटर होने के कारण दूसरे जिलों से भी सैंपल आते हैं। अभी तक लगभग 70 से 80 सैंपल की जांच की जाती थी। बजट न मिलने से किट का संकट खड़ा हुआ। काफी समय जांचें ठप थी। लंबी जद्दोजहद के बाद जांच शुरू हुई। लेकिन सभी की जांच नहीं हो पा रही है। आसपास के जिलों से आने वाले सैंपल की भी जांच में भी अड़चन आ रही है। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक जल्द ही व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play