अमाल मलिक ने 2BHK फ्लैट की बालकनी में बनाए हिट गाने, दादा से मिलती है धुन, दिखाई आशियाने की झलक – AajTak

Feedback
‘TV के सुपरस्टार’ गौरव खन्ना अब एक्टर के साथ-साथ यूट्यूब व्लॉगर भी हैं. उन्हें अपने फैमिली व्लॉग बनाते हुए कई बार देखा गया है. 
कुछ दिन पहले गौरव ने अपना नया घर दिखाया था, जिसे काफी पसंद किया गया. अब वो अपने नए व्लॉग में सिंगर-म्यूजिक कंपोजर और बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट रहे अमाल मलिक के घर पहुंचे हैं. 
 
गौरव और अमाल बिग बॉस 19 के बाद पहली बार एक साथ नजर आए. दोनों इस दौरान सिंगर के घर पर चिल करते हुए दिखे. गौरव ने अमाल के आशियाने की भी झलक दिखाई. 
अमाल का घर मुंबई में है, जिसे उन्होंने साल 2018 में अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था. गौरव ने सिंगर के घर की छोटी सी झलक भी दिखाई है. 
 
अमाल ने अपने घर में एक दीवार अपने पिता डब्बू मलिक के सपनों को पूरा करने के लिए डेडिकेट की है. वहां सिंगर के कई सारे अवॉर्ड्स रखे हैं, जिसे उन्होंने अपने पिता के लिए जीता. 
 
लिविंग एरिया में अमाल ने एक खास जगह भी अपने फैंस के दिए हुए गिफ्ट्स से सजाई हुई है. सोफे के ऊपर सिंगर ने वो सारे फोटोफ्रेम सजाए, जो उन्हें बिग बॉस या उनके करियर के दौरान मिले. 
 
गौरव ने आगे अमाल के घर की वो जगह भी दिखाई, जहां सिंगर असली मैजिक क्रिएट करते हैं यानी अपने गानों की धुन बनाते हैं. 
 
अमाल ने बताया कि वो अपनी बालकनी में बैठते हैं, जहां उनका मानना है कि उनके दादा उन्हें स्वर्ग से कोई धुन भेजते हैं, जिसे वो बाद में गानों में इस्तेमाल करते हैं. 
अमाल मलिक ने अपने स्टूडियो की भी झलक दिखाई, जहां बैठकर उन्होंने कई सुपरहिट गाने बनाकर रिलीज किए. गौरव खन्ना ने कहा कि वो भी अमाल के गानों के फैन रहे हैं. 
 
अमाल और गौरव की इस मुलाकात को काफी पसंद किया गया. एक समय पर दोनों शो में कट्टर प्रतिद्वंदी थे, लेकिन इस मीटिंग के बाद फैंस दोनों के लिए काफी खुश नजर आए. 
Photos: Instagram @gauravkhannaofficial/amaal_mallik/Youtube Screengrab/Social Media
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News