खैरार-अकोना नई रेल लाइन का डीआरएम ने किया निरीक्षण – Live Hindustan

बांदा। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार वानखेड़े तथा मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार को खैरार-अकोना रेलवे स्टेशन के बीच बनी नई रेल लाइन का गहनता से निरीक्षण किया। पहले दिन मोटर ट्राली में बैठ कर तीनों अधिकारियों ने ट्रैक, ट्रैक्शन व्यवस्था, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, स्विचिंग प्वाइंट्स तथा अन्य संरक्षा संबंधी संस्थापनों की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता की जांच की। यह ट्रायल दो दिन चलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इसी के तहत आधारभूत संरचना के विस्तार के क्रम में खैरार एवं अकौना स्टेशनों के मध्य 18.05 किलोमीटर लंबी नव निर्मित दूसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस रेलखंड पर गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने दो दिवसीय वैधानिक निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े तथा मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में खैरार से अकौना के मध्य नव निर्मित एवं विद्युतीकृत दूसरी रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने खैरार रेलवे स्टेशन पर संरक्षा अभिलेखों, नवनिर्मित पैनल भवन, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) कक्ष, आईपीएस प्रणाली, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, सिग्नलिंग व्यवस्था, बैलास्ट, फाउलिंग मार्क, पैनल इंटरलॉकिंग, बैटरी कक्ष, रिले रूम आदि को भी परखा। स्टेशन मास्टर से परिचालन एवं संरक्षा संबंधी सवाल किए। अधिकारियों के साथ वह मोटर ट्रॉली में बैठकर खैरार एवं अकौना के मध्य दूसरी लाइन बारीकी से देखी। ट्रैक, ट्रैक्शन व्यवस्था, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, स्विचिंग प्वाइंट्स तथा अन्य संरक्षा संबंधी संस्थापनों की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता जांची.

बांदा। रेल संरक्षा आयुक्त ने रेल पुलों, रेल अंडर ब्रिजों, ओएचई संरचनाओं तथा अन्य इंजीनियरिंग परिसंपत्तियों की संरक्षा एवं गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। इचौली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित नव स्थापित प्वाइंट संख्या-101 के संचालन एवं कार्य गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। बांदा छोर पर विस्तारित प्लेटफॉर्म को भी देखा। स्टेशन स्थित रिले रूम, नवनिर्मित स्टेशन भवन तथा नई रेल लाइन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं परिचालनिक संस्थापनों का भी गहन परीक्षण किया।

बांदा। पहले दिन रेल संरक्षा आयुक्त ने अकौना स्टेशन को निरीक्षण की परिधि से पृथक रखते हुए कट एंड कनेक्शन पॉइंट तक नव निर्मित रेल लाइन का वैधानिक निरीक्षण पूरा किया। इसी जगह पर नई रेल लाइन को वर्तमान रेल नेटवर्क से जोड़ा जाना है। शेष निरीक्षण कार्य दूसरे दिन शुक्रवार को इसी बिंदु से आगे होगा.

बांदा। निरीक्षण के समय वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व)आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी सतवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेन्द्र सिंह सहित मुख्यालय, निर्माण संगठन एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News