छात्रसंघ बहाली को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन – Live Hindustan

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति को छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव की बहाली, आलमपुर क्षेत्र में पीजी कॉलेज की स्थापना, छात्रवृत्ति समय से छात्रों के खातों में भेजने और निजी कॉलेजों द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर की जा रही अवैध शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक आवाज है और इसकी बहाली समय की मांग है।
छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहिए तथा छात्र हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेश सचिव एडवोकेट इमरान पठान ने कहा कि कुलपति ने वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली और नए पीजी कॉलेज की स्थापना विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कुलपति का कहना था कि यदि छात्र नेता पीजी कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध करा दें तो विश्वविद्यालय आवश्यक एनओसी देने पर विचार कर सकता है। छात्र नेताओं ने कहा कि जब छात्र नेताओं को ही जमीन उपलब्ध कराने और कॉलेज बनवाने की बात कही जा रही है तो यह भाजपा सरकार की शिक्षा नीति और उसकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कुलपति ने यह भी जानकारी दी कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का प्रारंभिक बजट लगभग 700 करोड़ रुपये प्रस्तावित था, जिसे लगातार घटाते-घटाते मात्र 96 करोड़ रुपये तक सीमित कर दिया गया। यदि वास्तव में विश्वविद्यालय के बजट में इतनी बड़ी कटौती हुई है तो प्रदेश सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर महासचिव छात्र सभा दुर्गेश यादव, इकाई अध्यक्ष राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय दिनेश यादव, भूपेंद्र यादव, उमेश यादव, अरमान खान आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।

एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News