नाबार्ड का तीन दिवसीय आम महोत्सव आज से – Live Hindustan

रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से शहीद चौक स्थित झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आरबीआई की क्षेत्रीय निदेशक रक्षा मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का उद्धाटन करेंगी। 21 जून तक चलने वाले इस महोत्सव में जनजातीय किसानों द्वारा प्राकृतिक व सुरक्षित तरीके से उत्पादित कार्बाइड और रसायन-मुक्त आमों की विभिन्न किस्में प्रदर्शित व बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। उद्देश्य जनजातीय किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। रांची में दो स्थानों पर इसका आयोजन होगा।
पहला आयोजन झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय, शहीद चौक और दूसरा नाबार्ड क्वार्टर्स, खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में होगा। तीनों दिन आम प्रेमी यहां पहुंचकर सीधे किसानों से आम खरीद सकेंगे। फेस्टिवल में मालदा, आम्रपाली, दशहरी, गुलाबखास समेत कई किस्मों के आम उपलब्ध रहेंगे। सभी आम प्राकृतिक तरीके से पकाए गए और इनमें कार्बाइड या हानिकारक रसायनों का उपयोग नहीं किया गया है। ये उत्पाद नाबार्ड ट्राइब्स परियोजना से जुड़े किसानों द्वारा लाए जाएंगे।नाबार्ड का मानना है कि इस तरह के आयोजन किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने में भी सहायक होंगे। संस्थान ने आम जनता से फेस्टिवल में पहुंचकर जनजातीय किसानों का समर्थन करने और प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने की अपील की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News