डिप्टी CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ड्राई फ्रूट्स पर टूटी भीड़, खाली प्लेट्स पर भी मारे झपट्टे, VIDEO – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होते ही कार्यक्रम स्थल पर एक बेहद ही अजीब और अलग नजारा देखने को मिला. अमूमन प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं के बयानों और राजनीतिक दावों की चर्चा होती है, लेकिन यहां डिप्टी सीएम के जाते ही प्रेस वार्ता से अधिक चर्चा वहां रखे ड्राई फ्रूट्स की होने लगी.
चश्मदीदों के अनुसार, VIP प्रेस वार्ता के दौरान मेहमानों और मीडिया के लिए काजू, बादाम और किशमिश जैसे महंगे ड्राई फ्रूट्स रखे गए थे.जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी बात खत्म करके उठे और प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त हुई, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ अचानक नाश्ते की टेबल की तरफ उमड़ पड़ी.
कैमरे में कैद हुआ मंजर
नाश्ते की टेबल पर ड्राई फ्रूट्स पर कब्जा जमाने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई. स्थिति यह हो गई कि लोग एक-दूसरे को धकेलते हुए प्लेटों पर झपट पड़े और देखते ही देखते टेबल पर सजी सारी प्लेटें पूरी तरह खाली हो गईं.

यह भी पढ़ें: सिंधिया के पीठ फेरते ही ‘काजू-बादाम’ पर टूट पड़े नेता… किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठियों में दबा ले गया
इस दौरान हद तो तब हो गई जब कुछ उत्साही बीजेपी कार्यकर्ता ड्राई फ्रूट्स की प्लेट लेकर जा रहे वेटर को रास्ते में ही घेरकर उससे सामान लेते हुए कैमरे में कैद हो गए. कार्यकर्ताओं का वेटर से काजू-बादाम छीनने-झपटने का यह दृश्य वहां मौजूद कई कैमरों और मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया. देखें VIDEO:-  
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
डिप्टी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आई इस घटना के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई हैं. यह दृश्य सामने आने के बाद कानपुर के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस पर जमकर चुटकियां ली जा रही हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News