फतेहपुर, संवाददाता। ग्रीन बाक्स प्रीमियर लीग सीजन-वन का पहला सुपर सिक्स मुकाबले खेले गए। जिसमें दक्षिण अफ्रीका व टीचर्स इलेवन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के चलते ओसामा व अमित श्रीवास्तव को प्लेअर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहला मैच दक्षिण अफ्रीका व श्रीजी एन्क्लेव के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ओसामा के 43 गेंदो में नाबाद 76 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीजी एनक्लेव की टीम छह विकेट खोकर महज 102 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला टीचर्स इलेवन व डेस्टिनी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन ने अमित कुमार श्रीवास्तव के 15 गेंद में 26 रनों की मदद से चार विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेस्टिनी इलेवन की टीम संघर्ष करती नजर आई टीम महज 81 रन ही बना सकी। आयोजक डा.ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू ने बताया कि दोनो टीमों ने सेमी फाइलन में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर शोबी कासिम, आशीष शुक्ला, मनोज कुमार, आकाश शुक्ला, पंकज पासवान, सम्राट गौतम, आयुष अग्रहरि, सन्दीप श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, रतन कुमार आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play