पंचायत चुनाव की तैयारी हुई तेज अब तय होगा विभिन्न पदों का आरक्षण समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड होगी सूची न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में 01 ही मशीन से छह पदों के लिए होगा मतदान पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी को आगे बढ़ाते हुए जिले में प्रपत्र एक का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।
इसके साथ ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है। प्रपत्र एक में पंचायतवार जनसंख्या का अंतिम आंकड़ा प्रकाशित किया गया है। इसी के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न पदों का आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा। मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत सभी पदों का आरक्षण इसी आंकड़े के अनुसार निर्धारित होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद अंतिम सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया है। आयोग के पत्र के अनुसार प्रपत्र एक में संशोधन अथवा आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया सक्षम अधिकारियों की अनुशंसा और अनुमोदन के बाद ही पूरी की जाएगी। आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिया है कि सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर अंतिम सूची आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें।
अंतिम प्रकाशन के बाद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी करने की कार्रवाई शुरू होगी। सारण को मिल चुका है मल्टी पोस्ट इवीएम पंचायत चुनाव को लेकर मल्टी पोस्ट ईवीएम का आवंटन सारण को पहले ही कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के स्तर पर निर्मित नई एस थ्री मल्टीपोस्ट ईवीएम को दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की सुरक्षा में 6 जून को छपरा लाया गया था। इसके बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बालक, छपरा सदर परिसर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के वेयरहाउस में इसे सुरक्षित रूप से भंडारित किया गया था। सभी आवश्यक अभिलेखों व प्रपत्रों का संधारण करने के बाद ईवीएम नोडल पदाधिकारी और वेयरहाउस प्रभारी की देखरेख में वेयरहाउस को विधिवत सीलबंद कर दिया गया। जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस में लागू सभी सुरक्षा मानकों का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि ईवीएम की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़े सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी व वेयरहाउस प्रभारी पदाधिकारी को नियमित निगरानी करने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करने का निर्देश दिया था। वेयर हाउस में सीसी कैमरा लगाए गए हैं ताकि 24 घंटे इसकी निगरानी हो सके। वेयर हाउस के आसपास सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गयी है। पहली बार होगा मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। नई तकनीक के आने से चुनाव प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस मल्टी पोस्ट ईवीएम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके जरिए एक ही समय में छह पदों के लिए मतदान किया जा सकेगा। मतदाता एक ही बार में के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना बढ़ी निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंचायतों की जनसंख्या के अंतिम आंकड़े प्रकाशित होने के बाद अब विभिन्न पदों के आरक्षण निर्धारण का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना बढ़ गई है। संभावना है कि पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर के बीच होगा。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play