विद्यालयों में 22 से 27 जून तक कक्षा 1 से 8 के में चलेगा ‘बैक टू स्कूल’ अभियान बच्चों के स्वागत, अभिभावकों की भागीदारी और प्रेरक गतिविधियों पर रहेगा विशेष जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें पुन: पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 22 से 27 जून तक जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में ‘स्वागत सप्ताह (बैक टू स्कूल वीक)’ आयोजित करने का निर्देश जारी किया है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने बताया कि यह कार्यक्रम कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में संचालित होगा। अधिकारी ने बताया कि अवकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में अक्सर कमी देखी जाती है, जिसका असर उनकी शैक्षणिक प्रगति पर पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वागतपूर्ण, सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया जाएगा, ताकि वे उत्साह के साथ विद्यालय लौटें और पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
स्वागत सप्ताह का आयोजन ‘हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान’ थीम पर किया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों की सजावट, बच्चों का आत्मीय स्वागत, लाउडस्पीकर के माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी। चेतना सत्र में प्रेरक संवाद, कहानी, कविता और स्थानीय प्रेरक व्यक्तित्वों के जीवन परिचय भी साझा किए जाएंगे।
सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां होंगी, जिनमें ‘स्वागत एवं पुनर्मिलन’, ‘मैंने देखा’, ‘मेरा अनुभव-मेरी सीख’, ‘मेरा सपना मेरी उड़ान’ तथा ‘उपलब्धियों का उत्सव’ प्रमुख हैं। अंतिम दिन विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी तथा उत्कृष्ट बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति, अभिभावकों, स्थानीय समुदाय और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया है। इससे विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति और सीखने के माहौल को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई गई है。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play