शिक्षकों के बकाये वेतन का हो भुगतान : एमएलसी – Live Hindustan

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने शुक्रवार को प्रधान शिक्षकों के लिए निर्धारित वेतनमान के अनुरूप वेतन का निर्धारण करते हुए अद्यतन वेतन और बकाये अंतर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्राथमिक शिक्षा निदेशक से की है।निदेशक को पत्र लिखकर एमएलएसी ने कहा है कि राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के लगभग एक वर्ष बाद भी उनके वेतन का निर्धारण नहीं किया जा सका है। प्रधान शिक्षकों द्वारा बार-बार यह शिकायत की जा रही है कि उन्हें वेतन संरक्षण का लाभ दिए जाने के बावजूद न तो उनका वेतन अद्यतन किया जा रहा है और ना ही उनके बकाए अंतर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रधान शिक्षकों का वेतन 18 प्रक्रमों में निर्धारित करते हुए पूरा विवरण बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना को भेजा जा चुका है, लेकिन उक्त विवरणी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। प्रधान शिक्षकों के वेतन निर्धारण और उनके बकाए अंतर वेतन के भुगतान का अनुरोध पूर्व में भी किया जा चुका है। लगभग एक वर्ष से कार्यरत होने के बावजूद प्रधान शिक्षकों को उनका अद्यतन वेतन नहीं दिए जाने और बकाए अंतर वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के कारण उनके बीच काफी निराशा और क्षोभ व्याप्त है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News