गुरुकुल कांगड़ी विवि में बनेगा बालिका छात्रावास – Live Hindustan

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर संसाधन और सुविधाएं विकसित कर अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से भवन निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने की, जिसमें विभिन्न निर्माण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक से पूर्व माता लाल देवी यज्ञशाला में समिति सदस्यों की उपस्थिति में यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुलाधिपति नामित सदस्य एसके गर्ग का परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। बैठक में कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने जानकारी दी कि छात्राओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए नया छात्रावास निर्माण पर सहमति बनी है।
साथ ही छात्राओं के लिए परिवहन सुविधा के अंतर्गत ऋषिकेश, रुड़की और लक्सर से हरिद्वार तक बस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इससे विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर शिक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। कुलाधिपति नामित सदस्य एसके गर्ग ने निर्माण कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में कई अन्य नवनिर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई, जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News