फलोअप: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज – Live Hindustan

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के काली मंदिर के पास बीते बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की गुरुवार को police ने पहचान कर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है।
मुजफ्फरपुर गांव के डिबरी पर दलित बस्ती निवासी प्रदीप का तीन साल का पुत्र अमित अपने ननिहाल बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव अपने मामा दीपक के घर गया था। बुधवार की शाम दीपक अपने दोस्त 22 वर्षीय इंदल के भांजा अमित को छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर आ रहा था। वह जैसे ही रघुनाथपुर गांव के काली मंदिर के पास पहुंचे कि अहरौरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला।
इस दौरान बाइक से गिरे इंदल की कुचलकर मौत हो गई, जबकि दीपक और उसका भांजा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मामा भांजा को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां दीपक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया था। गुरुवार को चकिया कोतवाली पहुंचे मृतक इंदल के पिता निराहू ने घटना के बाबत लिखित तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं। जल्दी वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News