प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेजा थानाक्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। हत्याकांड के बाद मुठभेड़ में घायल हिमांशु को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट से रिमांड मिलने और डॉक्टरों की सलाह के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को एक दिन पहले बुधवार को ही जेल भेज दी थी, जबकि एक नाबालिग को न्यायालय के आदेश पर बाल सुधारगृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों का बयान दर्ज करने में जुटी है।नीबी कुकुरकटवा गांव के 65 वर्षीय श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू, उनके छोटे भाई दूधनाथ की पत्नी 60 वर्षीय इंद्रावती देवी और भाई नींबूलाल गुप्ता की पत्नी 55 वर्षीय अमरावती देवी की सोमवार की रात सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने प्रेम प्रसंग में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गांव के ही हिमांशु यादव और एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार किया था। हालांकि, आलाकत्ल बरामद करते समय मुठभेड़ में हिमांशु को पैर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस मुख्य हत्यारोपी हिमांशु यादव और उसके सहयोगियों से पूछताछ के बाद मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों का बयान दर्ज करने में जुटी है। इसके साथ आरोपियों और संबंधित लोगों के मोबाइल की सीडीआर, चैट, लोकेशन और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात से जुड़ी हर गतिविधियां की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play