थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब डेढ़ माह पूर्व हुई भांजे की हत्या के आरोप में वांछित दंपति को सराय सालवान अंडरपास के समीप से बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा व हथौड़ा बरामद कर चालान किया है। आरोप है कि दोनों ने मिल कर रिश्ते के भांजे की आठ मई की रात हत्या कर शव को कस्बा स्थित कोल्ड स्टोर की बाउंड्री के समीप गाड़ा दिया था। पुलिस ने मृ़तक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। बताते चलें कि मृतक गोविन्द सिंह मूल निवासी जालौन अपने मुंहबोले मामा जयकरण के साथ बलदेव स्थित अवैरनी चौराहे पर दीप योग कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।
गोविन्द अवैरनी चौराहे पर पानी-पूरी की ढकेल लगाता था, जबकि जयकरण बेलदारी का काम करता था। उसका शव नौ मई सुबह कस्बा स्थित कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री के समीप जमीन में गड़ा मिला था। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गयी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिश्ते के मामा जय करण व उसकी पत्नी पर हत्या कर आरोप लगाया। दोनों ही घटना के बाद मकान बंद कर भाग गये थे। तभी से पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम पौने सात बजे उप निरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा, इंतजार अली ने सराय सालवान अण्डरपास के समीप चेकिंग के दौरान हत्या के आरोप में वांछित आरोपी मामा जयकरण निवासी गांव गालमपुरा, थाना माधोगढ़, जालौन, हाल निवासी किराये का मकान बलदेव व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा बरामद कर चालान किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पकड़े आरोपी जय करण ने बताया कि गोविन्द उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर रहा था। आठ मई को गोविन्द ने शराब के नशे में फिर गलत हरकत की। शाम को घर लौटने पर पत्नी से पूरी बात पता चलने पर दोनों ने गोविन्द के सिर पर डंडा व हथौड़ा प्रहार कर हत्या करने के बाद देर रात करीब एक बजे शव को छत से नीचे प्लॉट में फेंका और फिर वहीं गड्ढा खोदकर दफन कर भाग गये थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play