विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सबकी सहभागिता आवश्यक : सांसद – Dainik Bhaskar

भास्कर संवाददाता | बण्डा
जिला भाजपा ग्रामीण द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा में किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। सम्मेलन के दौरान विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी, सुशासन एवं राष्ट्रहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया। समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। हर खेत तक पानी पहुंचाने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
सागर सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का उनका संकल्प तभी सफल होगा, जब हम सभी उसकी पूर्ति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। एक महिला होने के नाते मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
महिला आरक्षण, जनधन योजना, लखपति दीदी योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जैसी योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं का जीवन बदला है। किसानों के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने तथा कौशल विकास के माध्यम से देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी निरंतर किया है। अंत में उपस्थित विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, जाहर सिंह, महामंत्री उमा खटीक, राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, शैलेंद्र ठाकुर, दौलत यादव, महेंद्र सिंह लोधी, अंशुल परिहार समेत विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News