तीन दशक से अधिक समय तक अमेरिकी राष्ट्रपतियों को सेवा देने वाला 'एयरफोर्स वन' विमान (SAM 29000) अब रिटायर हो गया है। इसकी जगह आधुनिक बोइंग 747-8 ने ले …और पढ़ें
अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन रिटायर।
‘एयरफोर्स वन’ (SAM 29000) 35 साल की सेवा के बाद रिटायर।
जॉर्ज बुश से बाइडन तक कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ले गया।
नया आधुनिक बोइंग 747-8 विमान 2026 में लेगा इसकी जगह।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे सुरक्षित, अभेद्य और ताकतवर विमान ‘एयरफोर्स वन’ का एक शानदार युग इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। तीन दशक से ज्यादा समय तक महाशक्ति अमेरिका के राष्ट्रपतियों को पलक झपकते दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक सुरक्षित पहुंचाने वाला दिग्गज विमान SAM 29000 (बोइंग VC-25A) अब कभी उड़ान नहीं भरेगा।
35 साल की बेमिसाल और ऐतिहासिक सेवा के बाद इस विमान को आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया गया है। जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति इस पर सवार होते थे, तो हवा में इसका कोड नेम ‘एयरफोर्स वन’ हो जाता था।
कूटनीति के बड़े फैसलों से लेकर कई वैश्विक संकटों का मूक गवाह रहा ‘एयरफोर्स वन’ विमान सिर्फ एक हवाई जहाज नहीं, बल्कि अमेरिकी ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक था। हालांकि ज्यादा बड़ी बात यह है कि अब इस विमान की विदाई के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाई सफर में एक नए और बेहद आधुनिक दौर की शुरुआत होने जा रही है।
क्यों खास है इस विमान का रिटायरमेंट?
बात अगर इस विमान के खास पहलूओं की करें तो अमेरिकी राष्ट्रपतियों सुरक्षित यात्रा कराने वाले इस विमान ने तीन दशकों से अधिक समय तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपतियों को सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचाया है।
किन-किन राष्ट्रपतियों का बना हमसफर?
बता दें कि इस विमान ने जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (सीनियर बुश) से लेकर बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश, बराक ओबामा, डोनल्ड ट्रंप और जो बाइडन तक कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को आसमान की सैर कराई। यह विमान दुनिया की कई ऐतिहासिक संधियों, संकटों और कूटनीतिक मुलाकातों का मूक गवाह रहा है।
अब कौन संभालेगा कमान?
इस दिग्गज विमान के रिटायर होने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में एक नया और बेहद आधुनिक मेहमान शामिल होने जा रहा है। पुराने विमान की जगह अब एक खास तौर पर मॉडिफाई (बदला हुआ) किया गया बोइंग 747-8 विमान लेने जा रहा है। उम्मीद है कि यह हाई-टेक विमान इसी साल (2026) अमेरिकी राष्ट्रपति के बेड़े में शामिल होकर अपनी सेवाएं शुरू कर देगा। यह नया विमान सुरक्षा, तकनीक और रफ्तार के मामले में पुराने विमान से कई गुना ज्यादा आधुनिक और घातक होगा।