हाईवे पर दौराला स्थित विस्तारा बैंक्वेट हाल में शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा का गुलशन किशोर चौहान के नेतृत्व में समर्थकों ने स्वागत किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हमें अच्छे कर्म करने चाहिए जो व्यक्ति स्वर्ग से आता है वह हमेशा अच्छे कार्य करता है और हंसमुख रहता है जो व्यक्ति नर्क से आता है वह हमेशा टेंशन में रहता है, जो व्यक्ति जहां से आया है,उसको वापस वहीं पर जाना है। हम तो जनता को समझने के लिए निकले हैं,उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा में घूम रहे हैं। हमें किसी का वोट नहीं चाहिए,न ही हमें अपनी सत्ता बनानी है, हमारी सत्ता आजादी से पहले जैसे थी वैसे ही आज भी चली आ रही है।
राजा महाराजा से ऊपर सिंहासन शंकराचार्य का होता था। गाय को कोई भी सरकार गोमाता का दर्जा नहीं दे पा रही है। चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस सरकार हो देश की आजादी से लेकर आज तक किसी के भी द्वारा गाय को माता का दर्जा नहीं दिया गया है। हमें अपना वोट सोच समझ कर सही आदमी को देना होगा, चाहे वह किसी की भी सरकार से हो, चाहे वह नई पार्टी बने हमें अपना वोट उसी आदमी को देना है जो गाय को माता का दर्जा देगा। अबकी बार अपनी गोमाता और गोरक्षा के लिए वोट दे। उन्होंने कहा कि सरधना विधान सभा क्षेत्र में एक गोमाता उपवन बनाया जाए। जिसके लिए एक नोट एक जेब अभियान चलाओ और अंशदान इकट्ठा करो और गोरक्षा दल को बुलाओ। सरधना विधानसभा में एक नोट अभियान प्रतिनिधि गुलशन किशोर चौहान के नेतृत्व में होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play