रूपसपुर : बंद फ्लटों में चोरी करने वाला गिरफ्तार – Live Hindustan

रूपसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अपार्टमेंट में दो दिनों के अंदर हुई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति चोरी मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। लेकिन चोरी गए जेवरात को बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस के पास दोनों घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज है। थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि सौभाग्य शर्मा पथ में सरयूग वामिका अपार्टमेंट में तीन फ्लैट का ताला तीन युवकों ने तोड़कर चोरी किया था। उक्त मामले में कंकड़बाग पुलिस के सहयोग से कदमकुआं निवासी एक आरोपी गंगा सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि अन्य दो साथी जेवरात वगैरह लेकर भाग गए हैं।

बता दें कि 11 जून की देर रात सौभाग्य शर्मा पथ में सरयूग वामिका अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 406, फ्लैट संख्या 307 और फ्लैट नंबर 203 का ताला तोड़कर कमरे को खंगाल दिया था।203 के मालिक संजय कुमार सिंह की बेटी डॉ. दिव्या सिंह ने बताया था कि वह रांची स्थित रिम्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। करीब डेढ़ महीने से फ्लैट बंद था। मां की तबीयत खराब होने के बाद वह उन्हें इलाज के लिए रांची ले गई थीं, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद फ्लैट बंद था। गार्ड की सूचना पर जब वह पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है।बताया कि घर में मां के गहने, शादी के बाद के उनके गहने और करीब एक लाख रुपये नकद समेत करीब 90 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। 10 जून को रामजयपाल नगर में हरिकुंज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 102 में दिनदहाड़े करीब डेढ़ बजे एक युवक ने ताला तोड़कर नगद समेत जेवरात चोरी कर लिया। एक सप्ताह बाद चारों घटनाओं में चोरों ने करीब नगद समेत एक करोड़ के हीरे,सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिया था।चार फ्लैट में हुई चोरी में चार चोरों में अब तक एक गिरफ्तार हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News