सक्षम वर्मा सीतामढ़ी।जिले में पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक होमगार्ड जवान का अवैध देसी कट्टा लेकर रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा जवान रोहित कुमार है, जो होमगार्ड में सिपाही के पद पर कार्यरत है और फिलहाल डुमरा थाना में तैनात बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।
वीडियो में जवान खुलेआम हथियार लहराते हुए रील बनाता नजर आ रहा है, जो नियमों की सीधी अवहेलना मानी जा रही है। वायरल फोटो में जवान डुमरा थाना क्षेत्र की गश्ती गाड़ी के पास खड़ा नजर आ रहा है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तस्वीर सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जवान के पास मौजूद हथियार वैध है या नियमों के खिलाफ। अगर जांच में हथियार अवैध या नियमों के विपरीत पाया गया तो संबंधित जवान पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। उधर एसपी अमित रंजन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच में मामला सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड डीएसपी अमृतांशु ने बताया कि वायरल फोटो की सत्यता व हथियार की वैधता की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर निलंबन समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई उजागर करेगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play