निर्माण कार्य में गुणवत्ता से न हो समझौता: मंडलायुक्त – Live Hindustan

वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में बन रहे 198 बेड के अस्पताल भवन तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। कहा कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण में प्रयुक्त सरिया, सीमेंट, बालू एवं गिट्टी सहित अन्य सामग्रियों की समय-समय पर जांच कराई जाए तथा सभी कार्य स्वीकृत डीपीआर एवं मानकों के अनुरूप हों। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसी उच्चस्तरीय संस्थान द्वारा नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन भवनों को ब्लॉकवार तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे चरणबद्ध तरीके से भवनों का उपयोग प्रारंभ किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पूर्व में स्थित संकरे मार्ग को चौड़ा कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने तथा ट्रामा सेंटर जाने वाले मार्ग की मरम्मत एवं समतलीकरण का भी निर्देश दिया।मंडलायुक्त ने मानसिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा आगामी सत्र से मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने की है, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान दमानी ग्रुप की चेयरमैन शर्मिला पई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, सीएमएस डॉ. कौशल कुमार सिंह, एमएस डॉ. प्रेम प्रकाश मौजूद थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News