गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर बाद तक हुए दो हादसों में बरेली निवासी युवक समेत दो की मौत हो गई। हादसे में बरेली निवासी कार चालक की पत्नी और बच्चा भी जख्मी हो गया। उनको शाहजहांपुर रेफर किया गया है। उधर नीमगांव क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। मोहम्मदी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव बरैचा के पास स्विफ्ट कार चालक के नियंत्रण खो जाने से पुलिया से टकरा गई। स्विफ्ट कार चालक अंकित (30) निवासी आंवला जिला बरेली अपनी पत्नी शालिनी और डेढ़ वर्षीय पुत्र शाश्वत को लेकर मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बुझारी में पत्नी के मामा के दसवां संस्कार में सम्मिलित होने आ रहे थे।
शुक्रवार की दोपहर बाद करीब चार बजे करीब बरैचा के पास पहुंचते ही उसकी कार पुलिया से टकरा गई, जिससे सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के दौरान चालक अंकित को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर इलाज के लिए भेजा है।उधर नीमगांव थाना के चौकी सिकंद्राबाद के बैबहा मोड़ के पास गुरुवार रात तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार रोड के किनारे लगे लोहे के एंगल से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक विशाल कुमार (22) पुत्र खेमकरन निवासी बिझौली थाना फरधान, अपने चचेरे भाई सूरज (25) पुत्र सर्वेश कुमार सेमराई थाना हैदराबाद दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची सिकंद्राबाद पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज पुत्र सर्वेश का इलाज चल रहा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play