पैथोलॉजी की सेवाओं को बेहतर बनाएगा बीपीएचयू – Live Hindustan

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पैथोलॉजी की जांच सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 ब्लॉकों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाएगा। यह यूनिट बन जाने से लगभग 80 प्रकार की जांच की सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। इस सेवाओं के शुरू होने से पहले भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिला पंचायत को नामित किया है। विभाग को धन मिल जाने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।दरअसल, कोविड के समय शासन ने हर ब्लॉकों में बीपीएचयू बनाने का निर्णय लिया था। उस वक्त जनपद के तीन ब्लॉकों में पहल कर बीपीएचयू का निर्माण कर सेवाएं प्रारंभ कराई गई थी।
वर्तमान समय में शासन की मंशा है कि हर ब्लॉक में बीपीएचयू बनें, ताकि एक ही समय में एक ही जगह पर गंभीर जांच हो सके और मरीजों-तीमारदारों को जांच कराने के लिए परेशान न होना पड़े। शासन के निर्देश पर जनपद के 14 ब्लॉकों के सापेक्ष बीपीएचयू की सेवाओं से शेष बचे 11 ब्लॉकों में सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बकायदा धन भी आवंटित कर दिया गया है। शासन ने धन आवंटित करने के साथ ही भवन निर्माण का जिम्मा जिला पंचायत को सौंपा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला पंचायत को धन भेजते हुए भवन को जल्द से जल्द बनवाने की बात कही है। जिस पर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News