गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सेविकाओं और पोषण सखियों को सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी अबु कासिफ हसन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने के सही तरीके, कोल्ड चेन मेंटेनेंस और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेविकाओं और पोषण सखियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया。
इस विषय में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए एक सुरक्षा कवच है और हमारी आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पोषण सखियां स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से वंचित न रहे।
इस विषय में सीएचसी के बीपीएम मोहन प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगी और प्रखंड के हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाएंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य कर्मी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play