रियल एस्टेट बाजार में गिरावट आने की आशंका – Live Hindustan

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार सरकार की ओर से सर्किल रेट में बढ़ोतरी किये जाने से दरभंगा सहित पूरे राज्य में जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है। ग्रामीण इलाकों में सर्किल रेट 1.6 गुना (60 प्रतिशत) तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इसे दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टाम्प शुल्क में एक प्रतिशत की वृद्धि और भविष्य में हर साल पांच प्रतिशत की स्वत: बढ़ोतरी का नियम भी लागू हो गया है। चूंकि स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क सीधे सर्किल रेट से जुड़े होते हैं, इसलिए दरभंगा सदर, लहेरियासराय, बहादुरपुर, और हायाघाट जैसे क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री की लागत लगभग दोगुनी हो जाएगी।
आम लोगों (विशेषकर मध्यम वर्ग) के लिए अपना घर या जमीन का छोटा टुकड़ा खरीदने का सपना महंगा और मुश्किल हो गया है। अधिक सर्किल रेट और ऊंची रजिस्ट्री फीस के कारण रियल एस्टेट बाजार में सौदों की संख्या में कमी आने की आशंका है। जानकार बताते हैं कि इससे स्थानीय जमीन-फ्लैट का बाजार सुस्त पड़ सकता है।नई अधिसूचना के अनुसार महिलाओं को प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में मिलने वाली छूट को बढ़ाकर 0.5 प्रतिशत (0.4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी और 0.1 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क) कर दिया गया है। साथ ही जिन किसानों और स्थानीय लोगों की जमीन सरकारी योजनाओं, राजमार्गों या औद्योगिक परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें इन बढ़ी हुई दरों के अनुसार अब अधिक मुआवजा मिलेगा। बलभद्रपुर के समीर झा ने बताया कि दिन-प्रतिदिन सरकार की ओर से सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की जा रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में रेट में डेढ़ से दो गुना तक की बढ़ोतरी कर दी गयी है। साथ ही स्टांप ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। सामान्य लोगों के लिए यह भारी बोझ है। वहीं, रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे गोविंदपुर के दीपक चौधरी ने कहा कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने का सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ेगा। उन लोगों के लिए जमीन खरीदना महंगा पड़ेगा। उधर, नया नियम लागू होने के बाद शुक्रवार को जिला निबेधन कार्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में लोग दिखे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News