लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ, जिला शाखा लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में लोहरदगा में जुलूस एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, लोहरदगा के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव एवं अभियान निदेशक, एनआरएचएम झारखंड को 16 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारी संगठनों ने अनुबंध, पारा, संविदा एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मियों का स्थायी पदों पर समायोजन एवं नियमित नियुक्ति करने, समय पर आवंटन और वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, पांच माह से लंबित वेतन का भुगतान करने तथा दिवंगत अनुबंध एएनएम रेखा कुमारी के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा एवं एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग उठाई।
सभी प्रभावित स्वास्थ्यकर्मियों को आठ प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ देने, बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था समाप्त कर उपस्थिति पंजी लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, अनुबंध कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा और ईपीएफ सुविधा उपलब्ध कराने, दैनिक वेतनभोगियों को नियमानुसार मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा महिला कर्मियों को विशेष आकस्मिक एवं मातृत्व अवकाश देने की भी मांग की गई।
इसके अलावा कर्मचारियों ने 30 दिन कार्य लेने के बावजूद 26 दिन का वेतन भुगतान किए जाने की व्यवस्था को समाप्त करने, छुट्टी के दिन कार्य के बदले दोगुना भुगतान करने तथा वर्ष के विभिन्न महीनों में अतिरिक्त कार्य दिवसों के अनुरूप वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
जुलूस एवं सभा का नेतृत्व महासंघ के जिला सचिव सह पूर्व राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
सभा को किसुन दास, रोशनी कुजूर, चांदमुनी तिर्की, राजमुनि कुमारी, सूरजमनी कुमारी, रीता, प्रतिमा बाड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो-06- लोहरदगा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते मेडिकल कर्मी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play