आजमगढ़, संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में 19 केंद्रों पर 9885 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। नीट यूजी 2026 की परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की तरफ से 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटा पहले ही अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ ही तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। एडीएम एफआर गंभीर सिंह ने बताया कि जिले में 21 केंद्रों पर कुल 9885 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परीक्षा केंद्रों की सौ मीटर की परिधि में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दो से तीन सौ मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी。
आजमगढ़। परीक्षा केंद्रों के परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेजर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग एवं परीक्षा अवधि में अन्य संचार माध्यमों के संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़, डीएवी पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़, मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज कंधरापुर, इंटरमीडिएट कालेज तेरही कप्तालनगंज, गांधी इंटर कालेज किशुनदासपुर, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, अमजद अली इंटरमीडिएट कालेज मोहम्मदपुर, राजकीय इंटर कालेज जमुड़ी शाहगढ़, मुबारकपुर इंटर कालेज मुबारकपुर, श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कालेज सठियांव, मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी。
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play