कभी येलो कभी ऑरेंज अलर्ट, बारिश नदारद – Live Hindustan

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कभी येलो कभी ऑरेंज अलर्ट। बारिश नदारद। दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी। मॉनसून आने के बाद हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद अब तक मानसून में बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। मानसून की दस्तक 30 मिलीमीटर झमाझम बारिश के साथ हुई थी। लेकिन आगमन के बाद आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। प्री मॉनसून में 450 मिलीमीटर से अधिक जोरदार बारिश हुई थी। उस समय किसानों को मक्का की कटाई तैयारी एवं सुखाने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा था।अब जबकि धान की रोपनी का समय है तो बारिश नदारद होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को पंप सेट मशीन से पटवन कर धान का बिचड़ा गिराया जा रहा है। किसानों को आशा है कि मानसून में बारिश होने के साथ ही धान की रोपाई शुरू कर दी जाएगी। लेकिन बारिश की बेरुखी के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। इस दौरान किसानों को धान रोपाई की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-मौसम विभाग के अनुसार 20 जून, 21 जून 22 जून,23 जून ,24 जून एवं 25 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट में तेज हवा बहने मेघा गर्जन के साथ साथ झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुईं हैं।
-13 जून को 35.6 , 14 जून को 38.5, 15 जून को 37.5, 16 जून को 33.3, 17 जून को 38.1, 18 जून को 36.3 , 19 जून को 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News