जून खत्म होने से पहले घूम आएं भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, तपती गर्मी में भी मिलेगा ठंडक का अहसास – AajTak

Feedback
जून का महीना यानी गर्मियों की छुट्टियों का आखिरी दौर. इसके बाद मानसून शुरू हो जाता है, जिसके कारण कई लोग घूमने-फिरने का प्लान टाल देते हैं. ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हैं और अभी तक कहीं घूमने नहीं जा सके हैं तो परेशान न हो. जून खत्म होने से पहले भी आपके पास एक यादगार ट्रिप पर जाने का शानदार मौका है.
आज हम आपको भारत की  कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको भिड़-भाड़ से दूर हरी-भरी वादियां, ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झरने, घने जंगल और सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा. जून के महीनों में इन जगहों का मौसम और भी सुहावना हो जाता है. तो आइए जानते हैं भारत की उन शानदार डेस्टिनेशन्स के बारे में, जहां की यात्रा आपकी गर्मियों की छुट्टियों को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है.
हिमाचल प्रदेश का पालमपुर
धौलाधार पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा पालमपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है. यहां की शांत वादियां, देवदार और चीड़ के जंगल, झरने और हरियाली से भरे रास्ते पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं. सुकून भरी छुट्टियां बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है.
हिमाचल प्रदेश का मशोबरा
शिमला के पास स्थित मशोबरा अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां देवदार, ओक और चीड़ के घने जंगल देखने को मिलते हैं. अगर आप प्रकृति के करीब कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
मेघालय का शिलॉन्ग
‘स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट’ के नाम से मशहूर शिलॉन्ग अपने ठंडे मौसम, खूबसूरत झरनों और हरियाली के लिए जाना जाता है. यहां उमियम लेक, एलीफेंट फॉल्स और शिलॉन्ग पीक जैसी कई शानदार जगहें हैं, जहां आप यादगार समय बिता सकते हैं.
पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग (Kalimpong)
दार्जिलिंग के पास स्थित कालिम्पोंग एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां तिब्बती मठ, रंग-बिरंगे ऑर्किड गार्डन और हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. शांत माहौल और स्थानीय संस्कृति इस जगह को खास बनाती है.
अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली
जीरो वैली अपनी हरियाली, धान के खेतों और अनोखी जनजातीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. यहां का शांत वातावरण और ठंडा मौसम गर्मियों में घूमने के लिए इसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं. यहां आप अपातानी जनजाति के गांवों को करीब से देख सकते हैं और नेचर वॉक का आनंद ले सकते हैं.
तमिलनाडु का यरकौड (Yercaud)
शेवरॉय पहाड़ियों में बसा यरकौड दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत लेकिन कम चर्चित हिल स्टेशनों में से एक है. यहां कॉफी और काली मिर्च के बागान, झीलें और शानदार व्यू पॉइंट पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं.
केरल का वायनाड
पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा वायनाड नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. घने जंगल, झरने, कॉफी के बागान और वन्यजीव इस जगह की खास पहचान हैं. चेंब्रा पीक, एडक्कल गुफाएं और बाणासुरा सागर डैम यहां घूमने की मुख्य जगहें हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News