20 June Latest News Updates Breaking News: आज, 20 जून 2026 का दिन देश-दुनिया में सियासत से लेकर खेल के मैदान तक कई अहम हलचलों का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां देश के करोड़ों किसानों के खातों में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 23वीं किस्त का पैसा पहुंचने वाला है, वहीं बिहार और उड़ीसा के सियासी गलियारों में भी पारा गरमाया हुआ है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कड़े प्रशासनिक एक्शन से लेकर महिला टी-20 और फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच तक, जानिए देश और दुनिया की वो तमाम बड़ी और ताजा खबरें जो आज दिन भर सुर्खियों में छाई रहेंगी।
07:01 AM- बिहार: तेज प्रताप यादव पर FIR: बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर पटना के एक परिवार को धमकाने का आरोप लगा है।
07:00 AM- FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के महाकुंभ में आज नॉकआउट के लिए रोमांचक मुकाबले होने हैं। ग्रुप डी के अहम मैच में शानदार फॉर्म में चल रही अमेरिका (USA) की टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं ग्रुप सी में स्कॉटलैंड और मोरक्को के बीच भिड़ंत होगी। ब्राजील और नीदरलैंड्स भी आज अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरेंगे।
06:40 AM- रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को कोलकाता में 3 स्वदेश निर्मित नौसैनिक जहाजों को कमीशन करेंगे। भारतीय नौसेना को कोलकाता श्रेणी के जहाजों के लिए 1.25 मेगावाट के स्वदेशी गैस टर्बाइन जेनरेटर भी मिलने जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
06:30 AM- विश्व शरणार्थी दिवस: संयुक्त राष्ट्र (UN) आज ‘वर्ल्ड रिफ्यूजी डे’ मना रहा है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर के 42 मिलियन शरणार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मजबूत समर्थन और एकजुटता का आह्वान किया है।
06:15 AM- तिहाड़ के 39 डॉक्टर नपेंगे: तिहाड़ और मंडोली जेल में लंबे समय से जमे डॉक्टरों पर गाज गिरने वाली है। सीएम रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से उन 39 डॉक्टरों को हटाने की सिफारिश की है, जो इन जेलों में 5 साल या उससे अधिक समय से तैनात हैं।
06:00 AM- PM Kisan 23rd Installment: किसानों के लिए आज का दिन बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। देश भर के 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play