Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएगी 23वीं किस्त, बंगाल में PM मोदी करेंगे बड़े ऐलान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: नमस्कार! न्यूज 24 में आपका स्वागत है. आज 20 जून 2026 को देश में राजनीति, विकास, शिक्षा और न्याय से जुड़ी कई ऐसी बड़ी घटनाएं होने जा रही हैं, जिन पर पूरे देश की नज़रें टिकी हुई हैं. पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलावों से लेकर करोड़ों किसानों के बैंक खातों में आने वाली सौगात तक, आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है.
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक दिन: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार पहली बार राज्य का स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे. साथ ही वे रेलवे, कृषि और ग्रामीण विकास की कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: पीएम मोदी तारकेश्वर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी 125 फुट ऊंची भव्य मूर्ति की स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे.
किसानों को बड़ी सौगात: देश के अन्नदाताओं के लिए आज बड़ा दिन है. पीएम मोदी आज PM-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तैयारी: कल (21 जून) होने वाले नीट-यूजी री-एग्जाम को लेकर आज सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक देश भर में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित हो सके.
पवनराजे निंबालकर हत्याकांड पर फैसला: करीब दो दशक (20 साल) पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले में आज मुंबई की विशेष CBI अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी.
ब्रिक्स प्रतिनिधियों का आगरा दौरा: तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए ब्रिक्स देशों के करीब 60 प्रतिनिधि आज सुबह दुनिया के अजूबे ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: लद्दाख प्रशासन ने क्षेत्र की नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी और पर्यावरण की रक्षा के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा घोषित इन नए नियमों के तहत अब लेह एयरपोर्ट और राज्य के बॉर्डर चेकपॉइंट्स पर पर्यटकों और वाणिज्यिक वाहनों की औचक (रैंडम) जांच की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10,000 रुपये तक का पर्यावरणीय जुर्माना और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने पर 5,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए जमीनी स्तर के अधिकारियों जैसे तहसीलदार, बीडीओ और वन रक्षकों को चालान जारी करने का अधिकार दिया गया है. हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों के कारण बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे और प्रदूषण को रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर अपनी हत्या की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है. तेज प्रताप ने इस मामले को लेकर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और उन्हें आकाश के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं. तेज प्रताप यादव के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उनके खिलाफ लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उनका आरोप है कि जब यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, तभी कुछ गुंडे उन्हें डराने और दबाव बनाने के लिए वहां पहुंचे थे. इतना ही नहीं, कार्यक्रम खत्म होने के ठीक बाद चार संदिग्ध लोगों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया.
इस घटना के बाद तेज प्रताप ने पुलिस में दी शिकायत में आकाश यादव समेत सभी संदिग्धों के नाम दर्ज कराए हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे कानून के हवाले कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया और कहा कि बिहार लौटने पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE UPDATE: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां की बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में स्थित एक आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम तुरंत एक्शन में आई और बिना समय गंवाए मौके पर दमकल की 6 गाड़ियों को रवाना किया गया. दमकलकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों और जान-माल के नुकसान की सटीक जानकारी का इंतजार है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News