IIT-बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ कुत्ते पर हमले का खौफनाक मंजर – AajTak

Feedback
पवई स्थित IIT-बॉम्बे परिसर में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ कैंपस के स्टाफ हॉस्टल इलाके में घुस आया. पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी छात्र, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल क्षेत्र में दिखाई दिया. CCTV फुटेज में वह एक आवारा कुत्ते पर झपट्टा मारता है और उसे दबोचकर झाड़ियों की ओर ले जाता है. वीडियो सामने आने के बाद कैंपस में रहने वाले लोगों के बीच सतर्कता बढ़ गई है.
सुरक्षा बढ़ाई गई, वन विभाग अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही IIT-बॉम्बे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. वन विभाग की टीम भी हालात पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल छात्रों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे देर रात या सुबह अकेले सुनसान इलाकों में जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें.
देखें वीडियो
A Leopard Entered IIT Bombay Campus at Staff Hostel and Viciously Attacked a Dog Caught on CCTV Camera😳 pic.twitter.com/bsfcUvBTXS
IIT-बॉम्बे इलाके में तेंदुए क्यों दिखते हैं?
IIT-बॉम्बे का पवई परिसर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) और आसपास के हरित क्षेत्र के करीब स्थित है. इसी वजह से इस इलाके में पहले भी कई बार तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है. विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन की तलाश या जंगल से सटे इलाकों में आवाजाही के दौरान तेंदुए कभी-कभी रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं.
CCTV वीडियो ने बढ़ाई चिंता
इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो ने एक बार फिर शहर और जंगल के बीच बढ़ते संपर्क तथा वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है. फिलहाल वन विभाग इलाके की निगरानी कर रहा है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News