IND vs ENG: इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, तेज गेंदबाज को मिल गया भारत का वीजा – Jansatta

इंग्लैंड की टीम भारत दौरे के लिए जल्द ही रवाना होने वाली है। उनके लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज साकिब महमूद भी उनके साथ ही रवाना होंगे और पहले टी20 मैच के लिए उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकिब को पहले वीजा नहीं मिल रहा था लेकिन अब यह स्थिति नहीं है।
डेली मेल के मुताबिक साकिब महमूद को गुरुवार सुबह यह बताया गया कि उनको वीजा दे दिया गया है। उनका पासपोर्ट कुछ समय बाद उन्हें दे दिया जाएगा। इसका मतलब है कि वह पूरी टीम के साथ शुक्रवार को भारत पहुंच जाएंगे। पहला टी20 बुधवार (22 जनवरी) को है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम शुक्रवार (17 जनवरी) को कोलकाता पहुंचेगी। साकिब पाकिस्तानी मूल के हैं और इसी कारण उन्हें वीजा मिलने में देरी हुई।
भारत दौरे से पहले अबूधाबी में पेस-बॉलिंग कैंप में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और मार्क वुड ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि शाकिब इसका हिस्सा नहीं बन पाए। उनका पासपोर्ट भारतीय एंबेसी में जमा था और वह यूएई नहीं जा सके। इस कैंप की अगुवाई जेम्स एंडरसन बतौर फास्ट-बॉलिंग कंसल्टेंट कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा को भी 2023 के भारतीय दौरे पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। साकिब को भले ही वीजा देरी से मिला हो लेकिन पाकिस्तानी मूल के टीम के अन्य खिलाड़ियों रेहान अहमद और आदिल राशिद को भारतीय वीजा मिल गया है।
‘मैं कोच के लिए चाय लाता था, पिच पर रोलर चलाता था’, शिखर धवन ने बताया 10 मिनट बल्लेबाजी के लिए करना पड़ता था कितना संघर्ष
No Live Match
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा उल्लंघन का मामला तीन साल पुराना है, जब वो 5 जनवरी, 2022 को पंजाब के फिरोजपुर दौरे पर थे, तभी उनकी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News