Feedback
मेष राशि: श्रेष्ठ कार्यों को मिलेगी अच्छी गति, वित्तीय मामलों में रहेगा बेहतर प्रदर्शन
मेष राशि के जातक कल अपने पुण्यफल से श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में विशेष सहयोग पाएंगे. आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रबंधन को बेहतर बनाए रखेंगे. वित्तीय मामलों में कल आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा.
उच्च अधिकारियों से आपकी महत्वपूर्ण भेंट होगी और आपके वाणिज्यिक प्रस्तावों को पूरा समर्थन मिलेगा. परिजनों का पूरा सहयोग रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आप अच्छा करेंगे और आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक वक्त बिताएंगे. आपकी आय में वृद्धि बनी रहेगी और करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे. आप सभी प्रकार की आशंकाओं से पूरी तरह मुक्त रहेंगे. सभी वर्ग के लोग आपके सहयोगी होंगे और पेशेवर लोग कल बेहतर स्थिति में रहेंगे.
लकी नंबर: 1, 5, 8 और 9
लकी कलर: अखरोट समान
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें. पहल बढ़ाएं.
वृष राशि: भाग्य से हितलाभ में होगी अच्छी बढ़त, परिस्थितियों का उठाएंगे भरपूर लाभ
वृष राशि के जातकों का कल भाग्य की कृपा से हितलाभ लगातार बढ़त पर रहेगा. आप अपने बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शन से समाज और कार्यक्षेत्र में अपनी खास जगह बनाएंगे. कल आप सभी परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाएंगे.
आप व्यर्थ की बातों व किसी भी तरह की आशंका से पूरी तरह दूर रहेंगे. दोपहर के बाद आपका प्रदर्शन उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहेगा. आस्था, अध्यात्म और आपसी विश्वास को नया बल मिलेगा. आपके लंबित कार्यों को अच्छी गति मिलेगी और सभी क्षेत्रों में आप अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे. करीबियों का पूरा सहयोग रहेगा और आप सभी का विश्वास आसानी से पाएंगे. पद और प्रतिष्ठा से जुड़े हुए मामले अच्छे से संवरेंगे. आप भेंटवार्ता में बेहद प्रभावी बने रहेंगे और आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा.
लकी नंबर: 5, 6 और 9
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा, पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. सहकार बढ़ाएं.
मिथुन राशि: महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर करें पूरा, वादे और बहकावे में आने से बचें
मिथुन राशि के जातक अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को लंच तक पूरा कर लेने का प्रयास जरूर बनाए रखें. किसी के झूठे वादे व बहकावे में आकर अपनी कार्यगति को प्रभावित न होने दें.
अपने शारीरिक संकेतों पर पैनी नजर रखें और मौसमी सावधानियों को बढ़ाएं. परिवार के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा. ठगों से पूरी तरह दूर रहें और नीति नियम बनाए रखें. आपको कोई आवश्यक सूचना मिल सकती है. अपने जीवन में हमेशा बड़ी सोच बनाए रखें और अपने लक्ष्यों के प्रति पूरा समर्पण दिखाएं. आप हर परिस्थिति में पूरी तरह विनम्र रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाओं में पूरी तरह धैर्य रखें और स्पष्टता बनाए रखें. चुनौतियों का सामना बेहद सहजता से करेंगे.
लकी नंबर: 1, 5 और 9
लकी कलर: पैरट कलर
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा पान चढ़ाएं. मोदक का भोग लगाएं. ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें. सबकी सुनें.
कर्क राशि: साझा मामलों में रहेगा प्रभावपूर्ण प्रदर्शन, निजी संबंध होंगे पहले से मजबूत
कर्क राशि के जातकों को कल दोपहर से तेजी से कार्य संवारने में बड़ी मदद मिलेगी. करीबियों से आपको पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. साझा मामलों में आप काफी प्रभावपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.
सहकारिता के कार्यों को अच्छी गति मिलेगी. अपने तय लक्ष्यों को पूरा कर लेने का निरंतर प्रयास होगा. आप हमेशा उम्मीद के अनुरूप बने रहेंगे. आपके पेशेवर प्रयास पूरी तरह बल पाएंगे और आप प्रबंधन में बेहतर बनेंगे. उद्योग और व्यापार में अपनी प्रतिस्पर्धा को मजबूती से बनाए रखेंगे. आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. आपके निजी संबंध पहले से काफी मजबूत होंगे और आपसी भरोसा बढ़ाएंगे. भावनात्मक संवाद में सहजता दिखाएंगे और नीति नियमों को हर हाल में बनाए रखेंगे.
लकी नंबर: 1, 2, 5 और 9
लकी कलर: मूनस्टोन
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा पान चढ़ाएं. मोदक का भोग लगाएं. ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें. विनम्र बनें.
सिंह राशि: वाद-विवाद और संघर्ष की स्थिति से बचें, समय सीमा में पूरा करें अपना कार्य
सिंह राशि के जातक कल किसी भी तरह के वादविवाद व संघर्ष की स्थिति से पूरी तरह बचें. अपने महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक कर लेने का प्रयास रखें. प्रतिभा प्रदर्शन से अपनी जगह बनाएंगे.
पेशेवर प्रयासों में आप काफी बेहतर रहेंगे. कल आपका सफलता प्रतिशत मिलाजुला यानी मिश्रित रहेगा. चर्चा और संवाद के दौरान मन में थोड़ा संकोच रह सकता है. कार्यक्षेत्र में लापरवाही से पूरी तरह बचाव बनाए रखें. हमेशा समय सीमा के भीतर ही अपने सारे कार्य करें. अपने व्यक्तिगत संबंधों को अच्छे से भुनाएं. कार्यक्षेत्र में तार्किकता व फोकस बढ़ाएं. प्रबंधकीय प्रयासों में अपनी नियमितता बनाए रखें. अपनी मेहनत व कौशल को बढ़ाएं और पेशेवरों से करीबी बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.
लकी नंबर: 1, 5 और 9
लकी कलर: पिस्ता कलर
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. सहयोग रखें.
कन्या राशि: समय में हो रहा है सकारात्मक सुधार, स्मार्ट वर्किंग से कार्यों को मिलेगी गति
कन्या राशि के जातकों के लिए समय लगातार सुधार पर बना हुआ है. आपके मन के पुराने पूर्वाग्रह पूरी तरह दूर होंगे. सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना आपको काफी भाएगा.
आप सबके साथ मिलकर कार्य करेंगे और मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. आपकी स्मार्ट वर्किंग से आवश्यक कार्य तेजी से गति पाएंगे. मित्रों के साथ मिलकर अपने प्रयासों को लगातार बढ़ाएंगे. विभिन्न परिणाम आपके पूरी तरह पक्ष में बनेंगे. विविध मामलों में आप सबको साथ लेकर चलेंगे. आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. आपके प्रस्तावों को उचित समर्थन मिलेगा. अपनी तय योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे और रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. शिक्षा और प्रशिक्षण में रुचि लेंगे, जिससे कामकाजी मामले संवरेंगे.
लकी नंबर: 1, 5 और 9
लकी कलर: गहरा हरा
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. बड़ा सोचें.
तुला राशि: भावनात्मक विषयों में उतावली दिखाने से बचें, अपनों से बहस करने से करें परहेज
तुला राशि के जातक कल किसी भी तरह के भावनात्मक विषयों में उतावली न दिखाएं. दूसरों के प्रभाव में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पूरी तरह बचें. आपका आर्थिक लाभ मिश्रित बना रहेगा.
लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रयास में स्वयं की बिल्कुल अनदेखी न करें. बड़प्पन की सोच के साथ कार्य व्यापार में अच्छी गति लाएं. व्यवस्थागत कार्यों पर विशेष जोर देंगे. पारिवारिक विषयों में अपनी रुचि को बढ़ाएंगे. पैतृक पक्ष से जुड़े कार्यों में अच्छी गति आएगी. अपनों के साथ मेल-मुलाकात में हमेशा सहज बने रहें. आपकी कार्ययोजनाएं आसानी से आकार लेंगी. अपने लोगों से किसी भी तरह के तर्क व बहस करने से बचें. घर-परिवार में स्थिति साधारण रहेगी.
लकी नंबर: 5, 6 और 9
लकी कलर: फिरोजी
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. विनम्रता रखें.
वृश्चिक राशि: सामाजिक सक्रियता को लगातार बनाए रखेंगे, मजबूत रहेगा आपका वाणिज्यिक पक्ष
वृश्चिक राशि के जातक कल समाज में अपनी सामाजिक सक्रियता को मजबूती से बनाए रखेंगे. हर कार्य में पूरा साहस और पराक्रम दिखाएंगे. अपनी कार्यव्यवस्था पर विशेष जोर देंगे.
करियर और व्यापार में अच्छा लाभ बना रहेगा. अपनी आर्थिक गतिविधियों में पूरी तरह संतुलन बनाए रखें. व्यवहार में सहजता और सजगता लाएं. स्वजनों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पूरी तरह बचें. आपको कुछ शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और आपस में अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे. आपके विविध मामले पूरी तरह व्यवस्थित रहेंगे. अपने जीवन में बड़ी सोच रखें, जिससे आपका वाणिज्यिक पक्ष मजबूत रहेगा. सबसे संपर्क और संवाद संवारेंगे. वाद-विवाद से दूर रहें, जिससे असहजता कम होगी. आपकी सक्रियता से सभी लोग प्रभावित होंगे.
लकी नंबर: 1, 5, और 9
लकी कलर: गहरा भूराः
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. दूर्वा पान मोदक चढ़ाएं. योग बढ़ाएं.
धनु राशि: परिवार के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे जातक, रिश्तों में आएगी अच्छी मजबूती
धनु राशि के जातक कल अपने अपनों के साथ पूरी तरह मिलकर रहेंगे. अपनी महत्वपूर्ण चर्चाएं आगे बढ़ाएंगे. पारिवारिक रिश्तों को अच्छे से संवारेंगे और किसी भी तरह के विवाद से बचेंगे.
सहज संवाद हर हाल में बनाए रखेंगे. आपके निजी विषयों और घर-परिवार में हर्ष और आनंद बना रहेगा. कुटुम्ब में किसी उत्सव का आयोजन होना पूरी तरह संभव है. जीवन स्तर को ऊंचा बनाए रखने की भावना को नया बल मिलेगा. आपके रिश्तों में अच्छी मजबूती आएगी. पारिवारिक मामलों में अपना बड़प्पन बढ़ाएंगे. भेंटवार्ता के दौरान सहज सतर्कता बढ़ाएंगे. नकारात्मक लोगों से पूरी तरह दूरी रखेंगे. अपने संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे और बैंकिंग वर्क में काफी सहज रहेंगे.
लकी नंबर: 1, 5, 5, 6, 7 और 9
लकी कलर: पाइनेपल
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. शुभ कार्यांे से जुडें़.
मकर राशि: रचनात्मक कार्यों में पहल बनाए रखेंगे, करियर और कारोबार में बढ़ेगा प्रभाव
मकर राशि के जातक कल अपने रचनात्मक कार्यों में लगातार पहल बनाए रखेंगे. आपके सभी नवीन प्रयास पहले से काफी बेहतर बने रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में आपको उचित समर्थन प्राप्त होगा.
आपके निजी मामले पूरी तरह आपके पक्ष में हल होंगे. समाज में मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि रहेगी. घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और संबंधियों से संपर्क काफी बेहतर होगा. विभिन्न क्षेत्रों में सहकारिता पर विशेष जोर रखेंगे. परिजनों का सानिध्य हमेशा बना रहेगा. आपका पूरा जोर नवाचार पर रहेगा. करियर और कारोबार में आपकी साख और प्रभाव मजबूती से बढ़ा रहेगा. आपका जीवनस्तर संवार पर रहेगा. परिचित लोगों पर परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे और अपनी वाणी व व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे.
लकी नंबर: 1, 5, 5, 6, 8 और 9
लकी कलर: मोरपंख के समान
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. साहस पराक्रम व प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे.
कुंभ राशि: योजनाओं की उचित जांच-पड़ताल करना होगा जरूरी, बड़ों की सलाह के बाद ही लें निर्णय
कुंभ राशि के जातकों को अपनी सभी योजनाओं की उचित जांच-पड़ताल जरूर करानी चाहिए. जल्दबाजी में काम करने से आपका लाभ प्रभावित हो सकता है. कामकाज में किसी तरह की ढिलाई न बरतें.
न्यायिक अवहेलना से पूरी तरह बचें. आपका कार्य और व्यापार कल बिल्कुल सामान्य रहेगा. दूर देश की गतिविधियों में अपनी रुचि को बढ़ाएंगे. रिश्तों पर पूरा ध्यान देंगे और बड़ी सोच बनाए रखेंगे. आपके बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी लोग काफी प्रभावित होंगे. वैदेशिक कार्यों को साधने की निरंतर कोशिश होगी. अपने करीबियों का भरोसा जीतें. आपको कुछ रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पूरी सूझबूझ व घर के बड़ों से सलाह के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लें.
लकी नंबर: 5, 6, 8 और 9
लकी कलर: रॉयल ब्लू
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. खर्च नियंत्रित रखें.
मीन राशि: व्यावसायिक लाभ में होगी अच्छी बढ़ोतरी, करियर और कारोबार में बढ़ेगी सकारात्मकता
मीन राशि के जातकों का कल व्यावसायिक लाभ काफी बढ़ा रहेगा. आपके सभी पेशेवर प्रयास अच्छी गति पाएंगे. बाजार से कुछ आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति आपको आसानी से होगी.
करियर और कारोबार में सकारात्मकता तेजी से बढ़ेगी. आपके चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. अपने प्रबंधकीय मामलों में पूरा धैर्य दिखाएंगे. कल आपकी कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है. सभी का आदर और सम्मान पूरी तरह बनाए रखेंगे. किसी भी तरह के बैर व क्रोध से पूरी तरह बचेंगे. आर्थिक लेनदेन के प्रयासों में अपनी सूझबूझ बढ़ाएंगे. संपर्क और संवाद पर अपना फोकस बढ़ाएंगे. आर्थिक व वाणिज्यिक क्षेत्र में सबका सहयोग और समर्थन पाएंगे. लाभ का स्तर बेहतर बना रहेगा और लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे.
लकी नंबर: 1, 3, 5 और 9
लकी कलर: ऐप्पल ग्रीन
कल का उपाय: शिव-गौरी के पुत्र भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. ध्यान प्राणायाम करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू