यात्रियों की बल्ले-बल्ले: अब सरकार खरीदेगी सिर्फ AC बसें, जारी हो गया निर्देश – Live Hindustan

तमिलनाडु सरकार अब सिर्फ एसी बसें ही खरीदेगी। मुख्यमंत्री विजय ने सभी नई सरकारी बसों में वातानुकूलित सुविधा अनिवार्य करने का बड़ा निर्देश जारी किया है। यह फैसला राज्य के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और आम नागरिकों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

परिवहन मंत्री विजय तमिल पार्थिबन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब से तमिलनाडु के लोगों को एसी बसों में यात्रा करने का मौका मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि भविष्य में खरीदी जाने वाली हर नई सरकारी बस एसी युक्त हो। मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री विजय चाहते हैं कि राज्य के हर दूरस्थ इलाके को भी मजबूत बस नेटवर्क से जोड़ा जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

बता दें कि यह घोषणा मुख्यमंत्री विजय द्वारा राज्य में चलाए जा रहे नशा-विरोधी अभियान ‘स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स’ के कुछ दिनों बाद आई है। चेन्नई के मरीना बीच के पास कामराज सलाई पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों आधव अर्जुन, पी. वेंकटरमनन और मुख्य सचिव एम. साई कुमार के साथ 3 किलोमीटर की दौड़ लगाई।

मुख्यमंत्री विजय ने मैराथन शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और उन्हें परिवार व समाज में मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने ‘खेल शिक्षा, नशा मुक्ति’ (खेल अपनाओ, नशा छोड़ो) वाले बैनर पर भी हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का आयोजन तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (SDAT) द्वारा किया गया था।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मेकेदातु बांध, मछुआरों की गिरफ्तारी तथा तमिल प्रार्थना गीत विवाद जैसे राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की और तमिलनाडु के विकास के लिए बंदरगाहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे परियोजनाओं तथा औद्योगिक गलियारों को प्राथमिकता देने का ज्ञापन सौंपा।

पद संभालने के बाद दिल्ली की यह विजय की पहली आधिकारिक यात्रा थी। यह मुलाकात 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीवीके की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिनों बाद हुई, जिसमें टीवीके ने द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके को हराकर वीसीके समेत सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News