रेलवे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरभंगा से जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। रविवार को इस ट्रेन का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ के दो प्रमुख स्टेशनों ऐशबाग और गोमतीनगर से होकर गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, इस पूरी तरह स्लीपर और जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर और 11 जनरल कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 जून से शुरू होगा। उद्घाटन के दिन, यानी 21 जून को विशेष ट्रेन (09711) खातीपुरा से शाम 04:00 बजे चलेगी और ऐशबाग (रात 03:50 बजे) व गोमतीनगर (रात 04:41 बजे) होते हुए अगले दिन शाम को दरभंगा पहुंचेगी।
नियमित शेड्यूल के मुताबिक, खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस (19725) शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह खातीपुरा से रात 10:30 बजे रवाना होकर आगरा, कानपुर, ऐशबाग (सुबह 09:50 बजे), गोमतीनगर (सुबह 10:41 बजे) और गोरखपुर के रास्ते तीसरे दिन रात 12:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस (19726) रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन तड़के 04:30 बजे चलेगी और उसी शाम गोमतीनगर व ऐशबाग होते हुए अगले दिन सुबह खातीपुरा पहुंचेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play