महागठबंधन की मजबूती राजद का मुख्य लक्ष्य : संजय – Live Hindustan

रांची, हिन्द्स्तान ब्यूरो। उद्योग और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सह राजद विधायक संजय प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता है। वे अच्छी तरह जानते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा और संस्कृति केवल और केवल भाजपा के षड्यंत्र को रोकना है। साथ ही देश में धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की सरकार को सत्ता में लाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राजद अपनी विचारधारा से कभी भी समझौता नहीं कर सकता है। उन्होंने वित्त मंत्री के दिए बयान कि झारखंड में चल रही गठबंधन की सरकार नहीं टूटेगी का स्वागत किया। कहा कि राजद भी हमेशा गठबंधन के प्रति सकारात्मक सोच रखता है। हमारी विचारधारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सोच के बिल्कुल समान है। पार्टी का एकमात्र संकल्प भाजपा के षड्यंत्र को नाकाम करना और महागठबंधन की सरकार को मजबूती से चलाने में अपनी अहम भूमिका निभाना है।
राजद हर संभव सहयोग देने को तैयार : डॉ.मनोज
राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि राजद, कांग्रेस और झामुमो के साथ गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के पक्ष में है और गठबंधन सरकार को चलाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उपरोक्त तीनों दलों का गठबंधन कोई नया नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक परिस्थितियों में साथ मिलकर कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी गठबंधन और उसके सिद्धांतों की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान की आवश्यकता पड़ी है, राजद ने अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विपक्षी एकता को मजबूत करने में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी विपक्षी एकता के आधार पर झारखंड में गठबंधन सरकार कार्य कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: नितेश ओझा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान रांची में ब्यूरो की टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव नितेश ओझा झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नितेश ओझा, हिन्दुस्तान रांची के ब्यूरो टीम में बतौर वरीय संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं। इस रूप में रहते हुए वे राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों जैसे – कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले सहित ब्यूरोक्रेसी जैसे महत्वपूर्ण बीट की खबरों को कवर करते हैं। खबरों को लिखने के साथ सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ पाठकों की रुचि की खबरों को प्रकाशित करने में उन्हें बेहतर कुशलता हासिल है।
करियर का सफर नितेश ओझा ने अपने करियर की शुरुआत नई दिल्ली से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से 2013-14 में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने नई दिल्ली में ही हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद अपने गृह जिला रांची में न्यूज विंग, लगातार वेब पोर्टल जैसे डिजिटल मीडिया में इन्होंने बतौर संवाददाता के रूप में काम किया। प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया में उनकी पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर, रांची से शुरू हुई। यहां नितेश ओझा ने खनन, सड़क, शिक्षा आदि में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हुए कई बेहतरीन खबरें निकालीं। तीन फरवरी 2024 से वे हिन्दुस्तान से जुड़कर लगभग हर दिन विशेष खबरें दे रहे हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News