गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-54 इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान 13वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सामग्री ढोने वाली लिफ्ट के एक हिस्से से टकराकर युवक ने अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गया। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शिवरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद अख्तर आलम के रूप में हुई है। बीते 15 दिनों से वह सेक्टर-54 स्थित एक नामी निर्माणाधीन रिहायशी प्रोजेक्ट में काम पर लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, शुक्रवार शाम के वक्त माल ढोने वाली कंस्ट्रक्शन लिफ्ट (मटेरियल लिफ्ट) को 13वीं मंजिल पर खाली किया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट का पिछला हिस्सा अचानक तेजी से घूमा और वहां काम कर रहे अख्तर आलम को जा लगा। इससे सीधे 13वीं मंजिल से नीचे आ गिरा। शनिवार सुबह सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शवगृह पहुंचकर मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
पुलिस इस बात की जांच करेगी कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नेट या हार्नेस बेल्ट जैसी जीवन रक्षक प्रणालियों का इंतजाम था या नहीं। पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से निर्माण कंपनी या ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलते ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play