'कंस वध' की लीला के दौरान हर्ष फायरिंग, भागवत कथा में मची भगदड़; 2 लोगों के पैर में लगी गोली – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में भागवत कथा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंस वध की लीला के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई. दोनों घायलों के पैर में गोली लगने से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर सक्रिय हुआ और घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचा.
मामला एटा के मलावन थाना क्षेत्र का है, जहां भागवत कथा के आयोजन में कंस वध प्रसंग के दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई. इसी दौरान चली गोली दो लोगों के पैरों में जा लगी, जिससे दोनों घायल हो गए. अचानक हुई घटना से कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय और सीओ सकीट नीतीश गर्ग अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: ‘सुधर जाओ, मैं हनुमान बनकर आया हूं, भागवत कथा के मंच से IPS की सख्त नसीहत
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की, हथियार लाइसेंसी था या अवैध, और गोली चलने की परिस्थितियां क्या थीं. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल इस घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News