गोपालगंज: जिलेभर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – Live Hindustan

गोपालगंज। स्वस्थ जीवनशैली और तनावमुक्त समाज के संदेश के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह छह बजे जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकारी स्तर पर कार्यक्रम मिंज स्टेडियम में होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सामूहिक योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य संवाद आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों, खिलाड़ियों तथा आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया जाएगा।
योग के प्रति लोगों की बढ़ है रुचि पिछले कुछ वर्षों में जिले में योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में योग शिविरों से जुड़ रहे हैं। चिकित्सकों का भी मानना है कि नियमित योग और प्राणायाम से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा मानसिक तनाव जैसी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
21 जून को ही योग दिवस क्यों 21 जून उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन माना जाता है, जो मनुष्य को लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि इसी दिन आदियोगी भगवान शिव ने अपने पहले शिष्यों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था। भारतीय परंपरा में इसका अन्य अध्यात्मिक महत्व भी है। इसी कारण संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित की। आज योग विश्व भर में स्वास्थ्य और कल्याण का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News