खगड़िया । एक प्रतिनिधि सीपीआईएम खगड़िया के द्वारा लगातार गिरती हुई कानून व्यवस्था को लेकर आज सम्राट सरकार का पुतला फूंककर शनिवार को विरोध जताया गया। यह कार्यक्रम बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत शराब माफियाओं का विरोध करने पर एक 27 वर्षीय महिला का माफियाओं के द्वारा ना केवल सामूहिक बलात्कार के खिलाफ आयोजित किया गया। इस मौके पर सीपीआईएम जिला कार्यालय से शाम चार बजे सम्राट सरकार के पुतले के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अस्पताल चौक पहुंचा। जहां गिरती हुई कानून व्यवस्था,पुलिस की अकर्मण्यता एवं बेगूसराय के चकिया थाना अंतर्गत वीभत्स सामूहिक बलात्कार के आरोपी को सजा देने की नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका।
संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा पिछले दो महीने से लगातार बिहार सहित पूरे देश में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा राजनीतिक तांडव मचा रही है। पूरे देश में विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को लगातार पैसे के ताकत से तोड़ा जा रहा है,ताकि केन्द्र में स्वयं की बहुमत वाली सरकार बना कर मनमाफिक संविधान संशोधन किया जा सके। उन्होंने कहा इसी कड़ी में भाजपा ने बिहार में नीतीश कुमार की इलेक्टेड सरकार को हटाकर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा की सेलेक्टेड सरकार बना ली। उन्होंने कहा इस तरह से से तोड़ जोड़ की राजनीति से सरकार बनाना या पैसे के दम पर सांसदों,विधायकों की मंडी सजाने से लोकतंत्र का हर रोज गला घोंटने में भाजपा लगी है। उन्होंने बेगूसराय जिला अंतर्गत चकिया के सामूहिक बलात्कार की घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिहार की शराबबंदी कानून का दंभ भरने वाली सरकार के नाक के नीचे पूरे बिहार में शराब एवं सूखे नशे के अवैध कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो, जिला सचिव मंडल सदस्य शिवजी महतो, रामविनय सिंह, सीपीआईएम के बुजुर्ग नेता विजय कुमार सिंह, कुंदन मेहता, जिला कमिटी सदस्य संजीव कुमार,रामबिलास वर्मा,माला देवी मंजीत कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अनिल वर्मा सहित आदि थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play