Feedback
मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरभंगा और जयपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है. रेलवे ने इसका टाइम टेबल और रूट भी जारी कर दिया है. यह ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज होते हुए चलेगी. इससे बिहार के यात्रियों को जयपुर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी.
पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र के मुताबिक, इस नई सेवा की शुरुआत खातीपुरा (जयपुर) से 21 जून, 2026 (दिन रविवार) को उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 09711 चलाकर की जाएगी.
यह ट्रेन 21 जून को खातीपुरा से शाम 16.00 बजे खुलेगी और दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, कानपुर, ऐशबाग (लखनऊ), गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते अगले दिन (22 जून) शाम 18.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी ट्रेन
उद्घाटन के बाद इस ट्रेन का रेगुलर रन शुरू हो जाएगा. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 19725 (खातीपुरा से दरभंगा): यह ट्रेन 22 जून से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 6 दिन चलेगी. यह ट्रेन खातीपुरा से रात 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 00.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 19726 (दरभंगा से खातीपुरा): इसका नियमित परिचालन 23 जून से (रविवार को छोड़कर) सप्ताह में 6 दिन होगा. यह ट्रेन दरभंगा से सुबह 4.30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 8.40 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
ट्रेन की बनावट: कुल 22 कोच
ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे:- स्लीपर क्लास: 08 कोच
जनरल: 11 कोच
पेंट्रीकार: 01 कोच
LSLRD: 02 कोच
अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल
सावधान! इस वजह से 2 अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव
दरभंगा-जयपुर अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन के कारण रेलवे ने दो अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है:-
ट्रेन नंबर 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस: 28 जून से यह ट्रेन दरभंगा स्टेशन पर अपने पुराने समय रात 01.15 बजे के बजाय संशोधित समयानुसार रात 01.50 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर: 23 जून से यह ट्रेन नरकटियागंज से दोपहर 15.40 बजे के बजाय शाम 16.45 बजे खुलकर आगे के सभी स्टेशनों (हरिनगर, भैरोगंज, बगहा, वाल्मीकि नगर रोड आदि) पर नए संशोधित समय से पहुंचेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू