बांग्लादेश में देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट, अवामी लीग के स्थापना दिवस पर बड़ी गड़बड़ी की आशंका – AajTak

Feedback
बांग्लादेश ने शनिवार को अवामी लीग की फाउंडिंग ऐनिवर्सरी से पहले संभावित अशांति को लेकर देशव्यापी सुरक्षा अलर्ट जारी किया. अवामी लीग डिपोज़्ड प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी थी, जिसे अब भंग कर दिया गया है.
जुलाई में छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन (जिसे ‘जुलाई विद्रोह’ कहा गया) के बाद 5 अगस्त 2024 को हसीना की सरकार गिर गई थी. इसके बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस पार्टी को भंग कर दिया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे पास खुफिया जानकारी है कि अवामी लीग 23 जून के आसपास देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर सकती है.’
यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस… ईरान ने किया बंद करने का ऐलान, US बोला- अभी खुला है
उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले कुछ दिनों के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और इस मौके पर तोड़-फोड़, अशांति या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं.
अहमद ने यह भी कहा कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और मौजूदा सरकार अवामी लीग को राजनीतिक पार्टी नहीं मानती, बल्कि उसे एक माफिया संगठन के तौर पर देखती है.
वहीं, इससे पहले शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने अपने फील्ड-लेवल के दफ्तरों और यूनिट्स को भेजे एक आंतरिक संदेश में कहा था, अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता स्थानीय दफ्तरों में पार्टी के झंडे फहराने और देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापना दिवस मनाने के लिए बैनर के साथ जुलूस निकालने की कोशिश कर सकते हैं.
इसमें यह भी कहा गया कि ऐसी गतिविधियों से दूसरे राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, खासकर छात्रों के नेतृत्व वाली ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ के सदस्यों के साथ टकराव हो सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है.
हालांकि, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने किसी खास सुरक्षा खतरे की बात से इनकार किया, लेकिन कहा कि वे हाई अलर्ट पर हैं.
अवामी लीग ने अब तक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई सूचना जारी नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तरों में राष्ट्रीय और पार्टी के झंडे फहराने और सड़क पर जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News