हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। चार दिवसीय तृतीय हजारीबाग सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने निशाना लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हजारीबाग के निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विधायक मद से हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा संसाधनों की कमी उनकी प्रगति में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी ओर से 15 लाख की राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं संस्थापक संरक्षक ए.के. सिंह ने दो दशक पूर्व हजारीबाग में शूटिंग खेल की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि समाजसेवी स्वर्गीय सुनील सिन्हा इस अभियान के प्रमुख सहयोगियों में शामिल थे और उनके सम्मान में आयोजित यह प्रतियोगिता सच्ची श्रद्धांजलि है।महासचिव नीलेन्दु जयपुरियार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एसोसिएशन लगातार शूटिंग खेल को बढ़ावा दे रही है। प्रतियोगिता में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों ने स्वर्गीय सुनील सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रांची से आए जूरी एवं शूटिंग कोच रंजन कुमार और राहुल कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। यह चैंपियनशिप 23 जून को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play