अरवल, निज प्रतिनिधि जिला प्रोग्राम कार्यालय द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को करपी प्रखंड के किंजर बाजार तथा सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र पंचायत में बाल विवाह उन्मूलन विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना था।
इस अवसर पर शशि फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा बाल विवाह अभिशाप है विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, गीत एवं संवादों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह दंडनीय अपराध है।
इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को दो वर्ष तक का कारावास अथवा एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों दंड दिए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 तथा वन स्टॉप सेंटर, अरवल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सहायता व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह की किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा प्रशासन को दें।
उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलाई गई तथा यह संकल्प कराया गया कि वे अपने क्षेत्र में बाल विवाह नहीं होने देंगे तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में किंजर बाजार एवं सोनभद्र पंचायत के ग्रामीणों के अलावा आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play