अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ किया योग – Live Hindustan

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में योग शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें संस्थाओं के प्रमुखों व कर्मचारियों ने योग दिवस पर प्रशिक्षकों से जानकारी ली।
ब्लाक परिसर मेजा में प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम कुमार प्रजापति, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, एडीओ समाज कल्याण सुशान्त पांडेय, खंड विकास अधिकारी मेजा अमित कुमार सिंह सहित कई ने योगाभ्यास किया। उधर मेजा थाने में कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन रखा गया।
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार की देखरेख में कार्मिक लालचन्द्र, पूनम गौतम, दीपक कुमार यादव, सुभाष भारतीया सहित अन्य ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण भी देखा गया। उधर कोहड़ार बाजार स्थित राम अक्षयर मुखिया संस्कृत विद्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के तहसील अध्यक्ष संजय केशरवानी की अगुवाई में योग दिवस पर शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, लक्ष्मी भूषण मिश्र, राजेन्द्र तिवारी, बाबा पांडेय, अश्वनी जैन, पंकज केशरी, कैलाश चंद्र केशरवानी सहित कई भाग लिया।
योग दिवस पर सिरसा कस्बे में स्थित लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज में योग दिवस पर पहुंचे योग गुरु कृष्ण कुमार व उनके सहयोगी ओम प्रकाश केशरी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट का समय योग के लिए निकालना चाहिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News